अलीगढ़

श्री वार्ष्णेय मंदिर के 26 वे पाटोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

रिमझिम फुहारों के मध्य निकली भव्य कलश यात्रा,हुआ भव्य स्वागत

अलीगढ़।महानगर के श्री वार्ष्णेय मंदिर के 26 वें पाटोत्सव समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया है जिसका शुभारंभ शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा,पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय और मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वालों ने हरी झंडी दिखाकर किया। यहां सोमवार को दाऊजी मंदिर महावीर गंज से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे पीली साड़ी में महिलाएं व सफ़ेद वस्त्रों मे भगवा पटका पहने सभी भक्त भक्ति संगीत की मधुर ध्वनि के साथ कलश यात्रा में आगे बढ़े तो एक मनोहारी दृश्य देखने को मिला।वहीं दूसरी तरफ इस कलश यात्रा में लहराती श्री राम पताकाओं से एक अलग ही भव्यता देखने को मिली और शहर वासियों ने जगह जगह पर भारी पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया।ये कलश यात्रा दाऊजी महाराज के मंदिर महावीर गंज से प्रारम्भ हुई और विभिन्न जगहों पर होते हुए श्री वार्ष्णेय मंदिर पर समाप्त हुई।इस दौरान यहां पर पूर्व पार्षद अल्का गुप्ता,कृष्णा गुप्ता,आशा वार्ष्णेय,रुचि गोटेवाल,दुर्गेश वार्ष्णेय, नीरू स्क्रेप,सीमा टॉफी,नीरजा लिटिल,पूनम सरकोंडा,रचना सर्राफ, नीलम वार्ष्णेय,वीना वार्ष्णेय,गौरी आर्य,खुशी गुप्ता,प्रिया गुप्ता आदि ने कलश यात्रा में सम्मलित सभी महिला भक्तों का पटका पहनाकर स्वागत किया।इस भव्य कलश यात्रा में यहां पर अलीगढ़ के तमाम जनप्रतिनिधियों के अलावा तमाम प्रबुद्ध जन अपने परिवार के साथ सम्मलित हुए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!