अलीगढ़
वृहद रोजगार मेले में 375 के सापेक्ष 306 अभ्यर्थी चयनित अलीगढ़ 23 मई 2025
वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ तालानगरी औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा द्वारा किया गया

: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि0 औद्योगिक आस्थान के परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आईटीआई एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ तालानगरी औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा द्वारा किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 17 कम्पनियो के सापेक्ष 375 अभ्यर्थियो के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 306 अभ्यर्थी चयनित किये गये। मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थियों को कैरियर काउंसिल प्रदान की गयी अन्त में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डा0 पीपीसी शर्मा द्वारा महा प्रबन्धक राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम रामकुमार यादव को धन्यवाद देते हुये मेले का समापन किया गया।



