मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन
भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, बैंड बाजे की धुन पर झूमे भक्त, माहौल हुआ भक्तिमय।

अलीगढ़:- महानगर के रामघाट रोड स्थित स्वर्ण जयंती नगर पार्क में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो कि दिनांक 7 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। जिससे पूर्व आज प्रातः 10:00 बजे से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा के यजमान संतोष कुमार राघव सहपत्नि जानकी देवी के साथ मिलकर पूरे विधि विधान के साथ व्यास पीठ का पूजन कर कलश यात्रा का शुभारम्भ कराया। श्री राम कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया। और कथा में राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए रामायण की महिमा बताई और मीडिया से बातचीत करते हुए कथा व्यास श्रद्धेय पंडित राधे तन्नू जी महाराज गौ रक्षक दल हरिगढ़ के संरक्षक जी ने बताया कि आज से श्री राम कथा का आयोजन दोपहर 1:00 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। उससे पूर्व आज यहां भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई है। जिसमें की पीत वस्त्र धारण किए हुए सभी भक्तों ने कलश यात्रा में भाग लिया और भजनों पर झूमते हुए नजर आए तथा माहौल भक्तिमय हो गया तथा सभी भक्त भक्ति रस से सराबोर हो गये और भक्त सभी भक्त बैंड बाजे की धुन पर झूमते हुए नजर आए। यह कलश यात्रा पूरी कॉलोनी में घूमकर कथा स्थल पर सम्पन्न हुई तथा कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर हेमन्त भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, रिन्कू शर्मा, कुलदीप गौड़, अगम अग्रवाल, आकाश भारद्वाज, अनुरुद्ध सिंह, गोविंद मिश्रा, मोनिका भारद्वाज, नीतू पुन्डिर, स्नेहा गौड़, नरेश कुमार राघव, पवन चौहान, मनोज राघव, नीरज गुप्ता, रेखा शर्मा, मीना मिश्रा, लोकेश पाल सिंह उपस्थित रहे।



