अलीगढ़

जिलाधिकारी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

दिसम्बर में 14 दिन ही शेष, समय से कार्य पूरा न होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा

अलीगढ़  जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा रविवार की सायँ को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज विश्वविद्यालय का मौके पर पहुंचकर औचक रूप से निरीक्षण किया गया। वर्तमान में 84  प्रतिशत कार्य पूर्ण हो सका है। हालांकि सुखद बात यह रही कि मौके पर कार्य होता पाया गया। उन्होंने कहा कि सब दिसम्बर माह में 14 दिन ही शेष रह गए हैं। अनुबन्ध के आधार पर निर्माण एजेंसी को दिसंबर मासांत तक कार्य पूरा करना है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य दी गयी तिथि तक पूरा नही किया जाता है तो कार्रवाई के लिये तैयार रहना होगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्माणाधीन कार्य प्रगति पर सख्त रुख अपनाते हुए हर हाल में दिसंबर मासांत तक कार्य पूर्ण करने से निर्देश दिए हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि वर्तमान में अधिकतर फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए बार बार निर्देशों के साथ ही निर्माण एजेंसी पर पौने दो करोड़ का अर्थदंड भी लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री जी अवञ उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार मानव शक्ति बढ़ाकर रात्रिकालीन शिफ्ट में भी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अच्छी बात यह रही कि सायंकालीन औचनिरीक्षण में विश्विद्यालय में फ़िनिशिंग का कार्य होता पाया गया।

प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन, लड़का एवं लड़कियों के हॉस्टल का आंतरिक कार्य पूर्ण हो चुका है। भवन की वाह्य दीवारों पर फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरणों पर होना पाया गया। डीएम ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि 22 एकड़ में निर्माणाधीन विश्विद्यालय में जल्द से जल्द शिक्षण कार्य आरंभ हो अधिशासी अभियंता इंद्रपाल ने बताया कि विश्विद्यालय में कुलपति आवास, प्रशासनिक एवं पुस्तकालय का कार्य पूर्ण है। शैक्षणिक भवन एक का स्ट्रक्चर, एएसी ब्लॉक, प्लास्टर फ्लोरिंग, खिड़की दरवाजों का कार्य पूर्ण है। पेंटिंग, प्लम्बिंग एवं विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। शैक्षणिक भवन दो भूतल, दूसरे एवं तीसरे तल का कार्य पूर्ण एवं बाहरी विकास कार्य प्रगति पर हैं। पुरुष छात्रावास का स्ट्रक्चर एवं एएसी ब्लॉक का कार्य पूर्ण है। महिला छात्रावास में खिड़की दरवाजे प्लास्टर फ्लोरिंग एवं विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। जनसुविधा केंद्र का स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है, फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। पुलिस चौकी, गार्ड रूम, कुलपति आवास, कर्मचारी क्वाटर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विद्युत सबस्टेशन का कार्य फिनिशिंग स्तर पर है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!