अलीगढ़

आदर्श बाल मंदिर स्कूल में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन

देश में सबसे पहले विकास की आधारशिला पं.नेहरू ने रखी थी- आलोक गौड़

अलीगढ़।देश की स्वतंत्रता के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने वाले बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मदिन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया और इस अवसर पर महानगर के गांधी पार्क स्थित आदर्श बाल मंदिर स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

।इस कार्यक्रम में यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस के प्रभारी आलोक गौड़ मौजूद रहे और उन्होंने यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और फिर बच्चों ने भी चाचा नेहरू को श्रद्धा पूर्वक नमन किया।इस अवसर पर यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कुछ बच्चों ने देश भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा कुछ बच्चों ने अपने अपने स्टॉल भी लगाए जिनका कांग्रेस नेता आलोक गौड़ ने निरीक्षण करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया और सभी को उपहार भेंट करके बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व के विषय में विस्तार से बताया।आलोक गौड़ ने कहा कि इस देश में सबसे पहले विकास की आधारशिला पंडित नेहरू ने ही रखी थी।इस कार्यक्रम में यहां पर इशिता सुहानी तन्वी शिवम कार्तिक सजल शनाया प्रिंस और खुशाल ने सुंदर सुंदर प्रस्तुति पेश की और इस आयोजन में विद्यालय की सचिव चित्रा सिंह सहायक अध्यापक कृष्णा सैनी प्रिया सक्सैना और उमा अग्रवाल समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!