अलीगढ़

डीएम ने डीडीयू एवं विकास भवन का किया निरीक्षण,डीडीयू में मरीजों का जाना हाल

विकास भवन एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया

अलीगढ़  जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी0 द्वारा विकास भवन एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में मरीजों से बात करते हुए उनके स्वास्थ्य सुधार, प्रदत्त सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीडीयू में बंद पड़े हैल्थ एटीएम को संचालित करने के निर्देश दिये। एल्मिको को जिले में आने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को पत्जने के निर्देश दिये।डीएम विशाख जी0 ने विकास भवन में पंचायतीराज कार्यालय, आरईडी, समाज कल्याण, डीडीओ कार्यालय, मनरेगा सेल, सिविल डिफेंस, पीआरडी, एडीडीओ एसके, नेडा, सूचना विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई, दिव्यांगजन, पिछड़ा वर्ग एवं पशुपालन कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित मिले।

 पंचायतीराज कार्यालय में स्थापना बाबू राजेश कुमार द्वारा की गयी पत्रावलियों के रखरखाव की प्रशंसा की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ डिजिटल डायरी देखी। डीएसडब्लूओ रंजना सिंह से पेंशनर्स के बारे में जानकारी की।

 जितेन्द्र सिंह स्थापना बाबू के कार्य पर असंतोष प्रकट करते हुए तीन दिन में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। मनरेगा सेल में कैटल सेल, अन्नपूर्णा एवं आंगनबाड़ी भवन, पार्क, मियांबाकी वृक्षारोपण के बारे में जानकारी की और डिजिटल फोटोग्राफ देखे। डीपीओ से आंगनबाड़ी केन्द्रों के बारे में जानकारी कर हॉट कुक्ड योजना का हाल जाना।इस दौरान सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, सीएमएस समेत डीडीओ, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ उपस्थित रहे। 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!