वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक हुई, विवेक बंसल ने कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में दिल्ली कूच करने का दिया आह्वान
आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित

अलीगढ़। आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली को लेकर अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य महारैली में अलीगढ़ से भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया। विवेक बंसल ने महारैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए यह रैली एक निर्णायक मोड़ साबित होगी। उन्होंने दिल्ली पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं और सामान्य नागरिकों के वास्ते वाहनों व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने आह्वान किया, “देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अलीगढ़ से भारी से भारी संख्या में कांग्रेसजन और आम जनता दिल्ली पहुंचे। हमारे नेता व प्रतिपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक मिशन को सफल बनाने में अलीगढ़ कांग्रेस अपना महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक योगदान देगी।
बैठक में उपस्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विवेक बंसल के नेतृत्व में एकजुटता का संकल्प लिया और आश्वस्त किया कि 1 नवंबर को अलीगढ़ से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पूरनचंद देशमुख, हिना मिर्जा, समता सिंह, कंचन वार्ष्णेय, निखत हुस्ना, रोशनी सिंह, कु कृष्ण प्रताप सिंह, सलाउद्दीन वसी, हाजी इलियास,ओमप्रकाश जी, शाहरुख़ खान, नदीम गफूर, योगेश तोमर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रवीण बघेल प्रधान, डा शेरपाल सविता, आमिर जमील, शिवम शर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, मेहरुद्दीन मेहरू, डा शंकरलाल, श्यामपाल बघेल, जतन अग्रवाल, डा जयवीर उपाध्याय, आनंद बघेल, रईस गाजी, चैतन्य प्रताप सिंह, मोहम्मद मुजीब, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, साबिर अहमद, अमजद हुसैन, शाहिद खान, ज्ञान सिंह दिवाकर, अमीरउद्दीन लाला, राहत खान, नबी अहमद खान, नादिर खान, हरेंद्र सिंह, डा गजराज सिंह, आचार्य भोजराज सिंह, चमन अल्वी, हबीब मलिक, भूदेव प्रसाद, मुकर्रम खान, मुकीम मलिक,सौरभ पाराशर, अजहर शेरवानी, अरविंद शर्मा, टीपू सुल्तान, फैयाज अली खान, अनुराग प्रताप सिंह, शहजाद दीवानजी कल्लू मुल्लाजी, निजाम खान, हसीन खान, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे



