अलीगढ़

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति अलीगढ की जिला अध्यक्ष गौरी तोमर के नेतृत्व में

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित नंदोत्सव कार्यक्रम आवाज विकास कॉलोनी स्थित कृष्णा किंडर स्कूल में आयोजित किया गया

करणी सेना महिला शक्ति ने मनाया नंदोत्सव
अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति अलीगढ की जिला अध्यक्ष गौरी तोमर के नेतृत्व में आज जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित नंदोत्सव कार्यक्रम आवाज विकास कॉलोनी स्थित कृष्णा किंडर स्कूल में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति ममता सिंह ने श्री कृष्ण जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया और श्रीमती भगवती तोमर ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंजना सेंगर, पूनम सिंह ने यशोमती मैया से बोले नंदलाला भजन गा कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में रुप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चे बड़े ही मनमोहक राधा कृष्ण के रुप में आए और अपने नृत्य की प्रस्तुति भी दी। प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि हम को अपने सभी त्यौहार सपरिवार धूमधाम से मनाने चाहियें। प्रदेश मंत्री सुगंधी वार्ष्णेय ने कहा कि हमें अपने सभी त्यौहार मनाने चाहियें। जिला अध्यक्ष गौरी तोमर ने सभी कृष्ण राधा बने बच्चो को पुरस्कार वितरित किए। और कहा ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिऐं। महिला शक्ति की सभी बहनों ने वरिष्ठ माता जी श्री मती भगवती तोमर जी को सम्मानित किया।प्रज्ञा शर्मा ने कार्यक्रम की प्रसंशा की।पूनम सिंह ने कृष्ण रुप में सभी का मन मोहा। रुचि राघव कार्यक्रम संचालक तो भारती गौतम रहीं मीडिया प्रभारी। मीनाक्षी सिंह ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी।दिशा राघव, रुद्र राघव , आशी गौतम, कान्हा राघव, अर्पिता सिंह सानिया सिंह राधा कृष्णा के रुप में प्रथम रहे।पूजा सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। नूतन तोमर, शिवानी राघव ने सभी का तिलक स्वागत किया। ममता सिंह, खुशी तोमर, उजलेश देवी, प्रीति गुप्ता, अनीता ठाकुर, रिद्धिमा वार्ष्णेय, कामिनी तोमर, लिटिल वार्ष्णेय, प्रिया अग्रवाल, काजल सक्सेना, प्रिसांशी वार्ष्णेय, ब्रजेश्वरी सिंह उपस्थित रहीं। nd

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!