गऊ पूजन से होता है जीवन का उद्धार : पुनीता चेतन
रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में भक्ति भाव से सामूहिक एकादशी उद्यापन का हुआ आयोजन

अलीगढ़ : रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में आयोजित सामूहिक एकादशी पर दूसरे दिन गऊ पूजन और तुलसी पूजन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना की। आश्रम में शनिवार को सुबह 10 बजे मंत्रोचार के साथ पूजन प्रारंभ हुआ। आश्रम की संचालिका साध्वी पुनीता चेतन ने सबसे पहले गऊ माता को तिलक किया। नए वस्त्र धारण कराया। गऊ ग्रास कराया। गऊ माता की आरती में महिमा का बखान किया। साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि सनातन में गऊ माता का पूजन बहुत जरूरी है। गऊ माता के पूजन से ही जीवन का उद्धार होता है। इसलिए हमारे ऋषि मुनि के आश्रम में गऊ माता जरूर होती थीं। कामधेनु गाय सभी कामना को पूर्ण करने वाली होती है। साध्वी ने कहा कि सनातन की अलख जागने के लिए धर्म कार्यों की बहुत जरूरत है, नई पीढ़ी को इन कार्यों से जोड़ें। भक्तों ने धर्म की जय जयकार की। साध्वी ने कहा कि सामूहिक एकादशी उद्यापन के लिए आश्रम में संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर सुरेश शर्मा पत्नी उर्मिला देवी, इगलास निरंजन गुप्ता पत्नी मुन्नी गुप्ता, भानु प्रकाश पत्नी पुष्पा देवी, तारा सिंह कुशवाह पत्नि मोतनी कुशवाहा खैर
वीरेंद्र सिंह पत्नी ओमवती सिंह, जलाली
संजीव वार्ष्णेय पत्नी सीमा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे ll



