अलीगढ़

ऋतु परिर्वतन के साथ बसंत के आगमन का पर्व है बसंत पंचमी ममता सिंह

रामघाट रोड स्थित तालसपुर, शक्ति कुंज कॉलोनी में महानगर उपाध्यक्ष नीतू पुंढीर के आवास पर बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना ईकाई ने प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना नीलम सिंह भदौरिया के आह्वान पर जिला अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के दिशा निर्देशन में और महानगर अध्यक्ष वीरांगना पूजा सेंगर के नेतृत्व में रामघाट रोड स्थित तालसपुर, शक्ति कुंज कॉलोनी में महानगर उपाध्यक्ष नीतू पुंढीर के आवास पर बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की वरिष्ठ रामबेटी पुंढीर ने सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सभी बहनों ने मिलकर सरस्वती वन्दना की। जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा बसंत पंचमी हमारे देश के सबसे उल्लास भरे पर्वों में से एक है जो न केवल ऋतु परिवर्तन के साथ बसंत आगमन का संकेत है। पूनम सिंह ने सभी बहनों के तिलक टीका किया।महानगर अध्यक्ष पूजा सेंगर ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। संगठन संरक्षक सुनीता चौहान एवम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश सोलंकी ने सभी बहनों का मार्गदर्शन किया। रंजना सेंगर, राजकुमारी चौहान, कुमकुम चौहान, रिंकी चौहान, डॉली चौहान, शकुन्तला सिंह, ममता सिंह, बबली सिंह, निशा सिंह, उषा सिंह उपस्थित रहीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!