
अलीगढ़। समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत अलीगढ़ के द्वारा कृष्णापुरी स्थित केंद्रीय कार्यालय पर संस्थापक महामंत्री स्वर्गीय श्री महेश प्रताप गौतम की चौथी
पुण्यतिथि मनाई गई श्री गौतम संघर्षशील, ईमानदार, कर्मठ एवं प्रमुख समाजसेवी रहे।
इस अवसर पर उनकी कार्यशैली को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा नमन किया वे आरएसएस से भी जुड़े हुए थे।
संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गौतम हमारे प्रेरणा स्रोत एवं आदर्श रहे । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी के साथ उनके पारिवारिक जनों को भी आमंत्रित किया गया।



