अलीगढ़

नगर निगम आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर ने वेतन वृद्धि पर नगर आयुक्त का जताया आभार-

 कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित

नगर निगम अलीगढ़ में सालों से आउटसोर्स कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे सामान्य श्रेणी के कंप्यूटर ऑपरेटर के प्रति माह वेतन 25000/-प्रति माह किये जाने पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर ने शाल माला व पगड़ी पहनाकर नगर आयुक्त विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर यादव को सम्मानित किया और वेतन वृद्धि पर उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी कंप्यूटर ऑपरेटर और नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी को एकजुट होकर नगर निगम हित में पूरी तत्पर्यता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की अपील की। वही अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कड़ी मेहनत का परिणाम निश्चित रूप से सफल होता है जिन ऑपरेटर की वेतन वृद्धि हुई है उन्हें शुभकामनाएं।इस अवसर पर संजय सक्सेना अध्यक्ष, मानवेंद्र बघेल महामंत्री, विजय गुप्ता पूर्व महामंत्री, तरुण पाठक, देवेश पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता, ललित जौहरी, विजय जौहरी,कुलदीप जैन, मुकुल शर्मा, योगेश शर्मा, चेतन सिंह, चंचल, अनिल कुमार, शुभम सक्सेना आदि कर्मचारी उपस्थित रहे|

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!