अलीगढ़

एस.एम.बी. इंटर कॉलेज, रामघाट रोड, अलीगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

अलीगढ़ रामघाट रोड स्थित एस एम बी इंटर कॉलेज में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

श्री गंगा सेवा समिति अलीगढ़  एस एम बी इंटर कॉलेज में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें गंगा सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई रामकुमार शर्मा को लेकर मीडिया के समक्ष गंगा सेवा समिति द्वारा उन पर पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया और कई अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के प्रतिष्ठित विद्यालय की दो शिक्षिकाओं पारुल शर्मा और पूजा चौधरी द्वारा गंभीर रूप से जिस प्रकार से मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे थे उनका खंडन करने हेतु श्री गंगा सेवा समिति की पूरी टीम ने प्रेस वार्ता कर मीडिया समक्ष अपनी बात रखी और संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भईया जी ने कहा कि श्री गंगा सेवा समिति में पिछले लम्बे समय से ई राम कुमार शर्मा अपनी सेवायें दें रहें हैं वो एक पाक साफ छवि के व्यक्ति हैँ और 65 वर्ष आयु के वरिष्ठ नागरिक हैँ विद्यालय में भी उनका कार्यकाल 35 से 36 वर्षों का हैँ जिस प्रकार से उन पर शोषण के आरोप लगाए गए हैँ

वो निराधार हैं इसी श्रृंखला में संस्था की उप प्रबंधक आभा वार्ष्णेय और रजनी वार्ष्णेय ने कहा कि हम सभी लोग एक साथ लम्बे समय से काम कर रहें हैँ और 15 वर्षों से अधिक समय हम लोगो ने साथ कार्य किया हैँ वो एक सौम्य व्यवहार और गंभीर व्यक्ति हैं जिन दो शिक्षिकाओं ने उन पर आरोप लगाए हैँ उन पर कोई साक्ष्य हैँ तो वो मीडिया के समक्ष पेश करें उन पर कोई रिकॉर्डिंग अथवा कोई वीडियो या ऐसा कोई साक्ष्य हो या कॉल डिटेल हो तो प्रशासन के समक्ष रखें साथ ही संस्था के कोषाध्यक्ष सेवा राम शर्मा ने कहा कि ई राम कुमार शर्मा को हमारे साथ कार्य करते एक लम्बा समय बीत गया और वो किसी से ऐसा मज़ाक भी नहीं करते शोषण तो दूर कि बात हैँ हमारी संस्था में काफ़ी संख्या में महिला कार्यकर्त्ता हैँ सभी को बहनो की तरह व्यवहार किया हैँ किसी पर कोई टीका टिप्पणी कभी नहीं की हैँ अंत में संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने सभी मीडिया के माध्यम से अलीगढ पुलिस प्रशासन और कप्तान साहब से निवेदन किया और कहा कि श्री गंगा सेवा समिति को पूर्ण आशा और विश्वास हैँ कि अलीगढ के कप्तान जल्द ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी शिक्षिकाओं को दंड दिलाने का कार्य करेंगे क्यूंकि उक्त शिक्षिकाओं द्वारा केवल पैसे की ठगी के लिए यें मनगढंत आरोप ई राम कुमार शर्मा पर मढ़े गए हैँ इस मौके पर संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा, अंशुल शर्मा, ओ पी वर्मा, रामकुमार सूर्यवंशी, कल्पना वार्ष्णेय, गिर्राज शर्मा, धर्मेंद्र स्वामी,दयाशंकर शर्मा, त्रिभुवन झा, राम प्रकाश शर्मा,विजय कुमार वत्स, महेश शर्मा,वीरेंद्र शर्मा बंटी, विजय कुमार बिट्टू, सतेंद्र शर्मा, वैध राम कुमार शर्मा, जवाहर लाल शर्मा, यज्ञ दत्त शर्मा, दुर्गेश शर्मा, गौरव सक्सेना, गौरव ठाकुर, एम पी सिंह, कुंज बिहारी आदि लोग मौजूद रहें l

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!