हाथरस

हाथरस के सादाबाद तहसील की ग्राम पंचायत बिसावर में एक घटना सामने आई

चमन बच्ची को पोखर के पास ले गया। वहां दुष्कर्म के बाद उसे अर्द्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गया

हाथरस के सादाबाद तहसील की ग्राम पंचायत बिसावर में एक घटना सामने आई। यहां एक युवक ने 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप किया। आरोपी चमन बच्ची को पोखर के पास ले गया। वहां दुष्कर्म के बाद उसे अर्द्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद उत्तर प्रदेश में हाथरस के बिसावर में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म पर स्थानीय लोग भड़क गए। जिसके बाद बाजार बंद कर दिए गए। धार्मिक स्थल पर पथराव और तोड़फोड़ की गई। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसावर में पोखर किनारे सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद किए। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के दूसरे समुदाय से होने का पता चलने पर रविवार को आक्रोशित लोग एकत्र होकर एक धार्मिक स्थल पर पहुंच गए, वहां पथराव और तोड़फोड़ कर दी। बिसावर में शनिवार की देर शाम एक  बच्ची अन्य बच्चों के साथ बाजार गई हुई थी, इसी दौरान एक युवक बच्ची को उठाकर ले गया। काफी देर तक इस बच्ची की तलाश की गई। देर रात बच्ची गांव में ही पोखर किनारे बेहोशी की हालत में मिली।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि मौके से एक टी शर्ट और शराब की बोतल मिली थी। घटना की जानकारी होते ही लोग भड़क गए, कस्बे के बाजार बंद करा दिए।लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे।गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!