हाथरस

हाथरस जिले में एक बार फिर प्रशासनिक नेतृत्व बदल गया

दस महीने 23 दिन के कार्यकाल के बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला कर दिया गया

हाथरस जिले में एक बार फिर प्रशासनिक नेतृत्व बदल गया है। करीब दस महीने 23 दिन के कार्यकाल के बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला कर दिया गया है। शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतुल वत्स को विशेष सचिव राजस्व बनाया है। नगर विकास विभाग में सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें हाथरस की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है। अतुल वत्स ने पिछले साल 28 अक्टूबर को हाथरस के जिलाधिकारी का पद संभाला था। इससे पहले वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। वह अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में अतुल वत्स ने जिले के विकास कार्यों में काफी रुचि दिखाई। उन्होंने कई निर्माण कार्यों को मंजूरी दी। इसके साथ ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी वह गंभीर दिखे।

हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!