डीपीओ के0के0 राय ने ब्लॉक जवां में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
असंतोषजनक प्रगति वाले केंद्रों के संबंध में सीडीपीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश

अलीगढ़ जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय द्वारा ब्लॉक जवां के अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का खंड परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, सुपरवाइज़र श्रीमती गायत्री एवं रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक जयप्रकाश के साथ औचक निरीक्षण किया गया।आंगनबाड़ी केंद्र रामगढ़ पंजीपुर के निरीक्षण के दौरान केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री समुन देवी एवं सहायिका सावित्री देवी उपस्थित पाई गईं। बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक रही और निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों को दी जाने वाली जानकारी उपयुक्त स्तर पर पाई गई। केंद्र पर पोषण, शौचालय, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं भी क्रियाशील पाई गईं।
आंगनबाड़ी केंद्र रामगढ़ पंजीपुर संख्या 2 व 3 दोनों केंद्र एक साथ संचालित हैं, तथापि बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम होने एवं केंद्र पर कुछ बड़े बच्चे भी उपस्थित पाए जाने पर इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मालती देवी एवं सहायिका लंकिनी से पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस की स्थिति असंतोषजनक रही जबकि निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों को दी जाने वाली सामान्य जानकारी न्यून स्तर पर पाई गई। इस दौरान हॉट कुक्ड मील वितरण, भवन की संरचनात्मक स्थिति, स्वच्छता, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।आंगनबाड़ी केंद्र हैबतपुर सिया के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सर्वेश देवी एवं सहायिका मुन्नी उपस्थित पाई गईं। केंद्र पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था न होने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की कार्यप्रणाली असंतोषजनक न पाए जाने एवं पूर्वान्ह 11ः30 बजे भी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति होने पर डीपीओ के0के0 राय ने असंतोषजनक प्रगति वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में सीडीपीओ जवां से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए।



