अलीगढ़

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अभ्युदय कोचिंग केंद्र का किया निरीक्षण

यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी एवं नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओे को प्रदान किया मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन

अलीगढ़ : जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने बुधबार को रामघाट रोड़ स्थित एसएमबी इण्टर कालेज मंे संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग केन्द्र का निरीक्षण कर यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी एवं नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओे को मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में अध्यापन करा रहे शिक्षक विप्रेश शर्मा, रामस्नेही एवं पूनम राघव से विषय और टॉपिक की जानकारी प्राप्त कर छात्रों को आईएएस, आईपीएस जैसे पदों पर चुने जाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रणाली की जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, न्यूनतम और प्रतिदिन 7-8 घंटे अध्ययन करने, प्रत्येक विषय पर तार्किक समझ विकसित करने एवं सतत अध्ययन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को उपयोगी टिप्स प्रदान किया। उन्होंने पाठ्यक्रम के सभी विषयों का समान महत्व बतलाते हुए छात्रों को सभी विषयों पर पर्याप्त अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी व्यक्तिगत तैयारी के अनुभवों और अपने सहपाठियों के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा कर छात्रों को परीक्षा के द्वौरान आत्मविश्वास बनाए रखने का सुझाव दिया। उन्होंने छात्रों से शिक्षकों के बारे में जानकारी प्राप्त की जिस पर सभी छात्रों ने एक स्वर में सभी शिक्षकों के अच्छे होने की जानकारी दी।विदित रहे कि विगत दिनों सीडीओ प्रखर कुमार सिंह द्वारा भी अभ्युदय कोचिंग केंद्र एसएमबी इंटर कॉलेज का भ्रमण कर छात्रोें को मार्गदर्शन प्रदान किया था। अपने 2 घण्टे से अधिक लम्बे व्याख्यान में सीडीओ ने छात्रों को स्वयं को स्वस्थ रखते हुए सतत अध्ययन करने की शिक्षा देते हुए छात्रों को बेहतरीन शिक्षकों द्वारा नियमित अध्यापन एवं सामायिक टेस्ट कराने एवं कोचिंग में अच्छी सुविधाओं का आश्वासन दिया है।समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसके तहत एसएमबी इंटर कॉलेजमें निःशुल्क कोचिंग का नया सत्र 21 जुलाई से प्रारंभ है। अभ्युदय कोचिंग मेंआईएएस, पीसीएस, एसएससी एवं नीट की तैयारी कराई जा रही है, जिसमें कुल 250 छात्र-छात्राऐं पंजीकृत हैं। सभी कोर्सों में अध्यापन के लिए 16 शिक्षकों का पैनल है। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों को फैकल्टी के रूप में जोड़ा गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह योजना समाज के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 में अभ्युदय कोचिंग की छात्रा भूमि वार्ष्णेय ने नीट परीक्षा 2025 में आल इंडिया रैंक 6442 हासिल किया है। अभ्युदय कोचिंग में तैयारी करने के लिए छात्र-छात्राएं किसी भी कार्यदिवस पर कोचिंग केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!