54 वीं बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन का शुभारंभ “
सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार " विषय पर बाल विज्ञानियों ने प्रस्तुत किये मॉडल

उत्तरप्रदेश के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ डॉ पूरन सिंह के निर्देशन में 54वीं बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ़ की प्रधानाचार्य डॉ इंदू सिंह, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं निर्णायक सदस्यों के संयोजन में किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह एवं निर्णायक सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ डॉ पूरन सिंह ने कहा कि प्रत्येक बालक अद्वितीय क्षमताओं का भंडार है ,हम सभी शिक्षकों को उनकी प्रत्येक जिज्ञासा को शांत करना चाहिए।निर्णायक सदस्य प्रोफेसर कविशंकर वार्ष्णेय ने कहा कि कल्पना की उड़ान और प्रयोग की सच्चाई ,यही विज्ञान है।जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का 54 वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार ” है, कार्यक्रम का परिचय एवं उनके मूल्यांकन बिंदुओं को विस्तार से समझाते हुए जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में सभी सात उप विषयों पर जूनियर वर्ग स्थिर में 36 मॉडल जूनियर वर्ग क्रियाशील में 35 मॉडल सीनियर वर्ग क्रियाशील में 46 एवं अध्यापक वर्ग में 02 सहित 119 मॉडल प्रस्तुत किये।निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन डॉ० ए०के०एस० चौहान धर्म समाज महाविद्यालय, प्रोफेसर कवि शंकर वार्ष्णेय एवं डॉ० मोनिका वार्ष्णेय, धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ ,डॉ इन्द्रपाल गुप्ता ,डॉ नितिन गुप्ता श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय ,डॉ सोनी सिंह , डॉ० बीनू त्रिपाठी , डॉ नेहा कमल श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय ,अलीगढ़ ने किया ।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदू सिंह एवं जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी सम्मानित अतिथियों को वेज लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सफल संचालन में सुनीता ,विनीता सिंह भारती,रेखा जाटव ,अलका, शालिनी ,दीपिका वार्ष्णेय ,रजनी पचौरी ,रंजना देवी ,नीरज, पुनीता गुप्ता ,ज्योति कुशवाहा एवं समस्त विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ इंदू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया।54 वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 का परिणाम निम्नवत हैजूनियर वर्ग स्तर स्थिरश्रेष्ठतम जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उप विषय पर कुमारी कामिनी प्रथम, कुमारी दिव्या द्वितीय, कुमारी रितिका तृतीय स्थानहरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण उप विषय पर प्रज्ञा प्रथम, अंशिका द्वितीय ,वैष्णवी तृतीय स्थानगणितीय मॉडल एवं गणनात्मक सोच उपविषय पर लक्ष्मी प्रथम ,मनु शर्मा द्वितीय ,सोनी तृतीय स्थानस्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई उपविषय परअनुष्का प्रथम ,गुंजन द्वितीय, सोनम तृतीय स्थानस्वदेशी कृषि पद्धतियां उपविषय पर रवीना प्रथम,आपदा प्रबंधन उपविषय पर प्रिंस प्रथम,रुचिका द्वितीय ,
जूनियर वर्ग क्रियाशीलश्रेष्ठतम जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपविषय पर छत्रकांत शर्मा प्रथम, हिमांशी द्वितीयहरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण उप विषय पर रिद्धि प्रथम, हंसिका उपाध्याय द्वितीय, तनु सक्सेना तृतीय स्थानगणितीय मॉडल एवं गणनात्मक सोच उपविषय पर कुमकुम प्रथम , ख्याति वार्ष्णेय द्वितीय स्थान, वंशिका सैनी तृतीय स्थानस्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई उपविषय पर कृष्णा वार्ष्णेय प्रथमआपदा प्रबंधन उपविषय पर रेणुशर्मा प्रथम, टीना द्वितीय,सीनियर वर्ग क्रियाशील
श्रेष्ठतम जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उप विषय पर शिवम कुमार प्रथम, कुंजिका वार्ष्णेय द्वितीय,
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण उप विषय पर सौम्या अग्रवाल प्रथम, खुशी कुशवाहा द्वितीय ,नीतिका तृतीय स्थानगणितीय मॉडल एवं गणनात्मक सोच उपविषय पर लक्षिका शर्मा प्रथम , अंजलि द्वितीयस्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई उपविषय पर
नितिन प्रथम , गुलफिशा द्वितीय, कुमकुम यादव तृतीय स्थान स्वदेशी कृषि पद्धतियां उपविषय पर शालू प्रथम,तनिष्का रानी द्वितीय स्थानग्रामीण परिवेश के लिए विज्ञान उपविषय पर मोक्ष प्रताप सिंह प्रथम,कृष्ण कुमार द्वितीय,देव तृतीय स्थान
आपदा प्रबंधन उपविषय पर प्रिंस प्रथम रुचिका द्वितीयशिक्षक संवर्ग में अक्षिता वर्मा ने प्रथम स्थान



