Uncategorized

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ के प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो के जूनियर कप्तान योग कुमार

यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिकन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड , जीनियस इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और यू. एन. बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ के प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो के जूनियर कप्तान योग कुमार को तीन रिकॉर्ड यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिकन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड , जीनियस इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और यू. एन. बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा योग कुमार स्केटिंग खेल के कुशल खिलाड़ी है। मैं विभिन्न स्केटिंग प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त करने पर उनको सम्मानित कर चुका हूं खिलाड़ी को हमेशा अपने खेल के प्रति मेहनती व जागरूक रहना चाहिए। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने कहा योग कुमार ने एक घंटा 19 मिनट लगातार स्केटिंग चलकर यह रिकॉर्ड पूर्ण किया। यह रिकॉर्ड इवेंट में हिंदुस्तान के 22 शहरों के स्केटिंग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्केटिंग खिलाड़ी योग कुमार स्केटिंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अलीगढ़ व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। पिछले वर्ष हुई राष्ट्रीय स्केटिंग खो-खो प्रतियोगिता नई दिल्ली 2024 में योग कुमार यूपी स्केटिंग खो-खो की टीम को द्वितीय स्थान दिलाने में सफलता प्राप्त की और प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्या ने स्केटिंग खिलाड़ी योग कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में योग कुमार को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वाष्र्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक गौरव राजपूत, खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन, खेल प्रशिक्षिका लुबना सफीक उपस्थिति रही है।

रचना गुप्ता
प्रधानाचार्या

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!