अलीगढ़
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सदन लाल ने अलीगढ़ में कार्यभार ग्रहण किया
संयुक्त निदेशक अभियोजन को सदन लाल ने बुके भेंट कर दी योगदान आख्या

अलीगढ़ : वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सदन लाल ने गुरुवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन संतोष उपाध्याय को बुके भेंट कर योगदान आख्या प्रस्तुत की। श्री सदन लाल का स्थानांतरण पीटीएस मुरादाबाद से हुआ है। अब वे अलीगढ़ जिले में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) के पद पर शासकीय सेवाएं देंगे। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सदन लाल मूल रूप से जनपद मऊ के निवासी हैं। अलीगढ़ स्थानांतरण से पूर्व वे पीटीएस मुरादाबाद में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व आप प्रयागराज, लखनऊ, बाराबंकी में शासकीय सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना, संदीप कुमार ब्रजमोहन, सुशील पांडेय, धर्मनाथ बिंद, प्रभात सिंह अभियोजन अधिकारी गण ने भी वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।



