अलीगढ़

47 वी राम लीला कमेटी का भव्य शुभारंभ

आसना अजीतपुर में रामलीला का भव्य उद्घाटन, जय श्री सीताराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

अलीगढ़। कोल विधानसभा क्षेत्र-75 के गांव आसना अजीतपुर, मथुरा रोड पर रामलीला का भव्य शुभारंभ किया गया। रामलीला का उद्घाटन वरिष्ठ सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से “जय श्री सीताराम” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। उद्घाटन अवसर पर ख्वाजा हसन जिब्रान ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ठा. गवेंद्र सिंह, प बसंत लाल शर्मा अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष, पिंटू प्रधान,ललितराम प्रधान, प्रशांत शर्मा, भोले पंडित , सुनील पचौरी, विकाश शर्मा,शहजाद अल्वी, संतोष पंडित जी, राहुल शर्मा, सुनील पचौरी, शौर्य शर्मा, कांति लाल लोधी, चिरंजी लाल सूर्यवंशी, मनोज कुमार, राहुल सूर्यवंशी, राकेश गुप्ता, नूर अब्बासी पार्षद, बबलू सूर्यवंशी, जीनस खान पार्षद, एम.ए. खान गांधी, अफजल हमीद पूर्व पार्षद, बबलू अब्बासी महेश शर्मा, योगेश शर्मा,सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जय श्री सीताराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रामलीला के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!