अलीगढ़
अलीगढ़ में रामलीला और कृष्णलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज
आयोजनों की सफलता के लिए 15 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक

अलीगढ़ : जिले में इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं। रामलीला महोत्सव 16 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक और कृष्णलीला महोत्सव 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर विभिन्न स्थलों पर रामलीला मंचन के साथ परंपरागत जुलूस और शोभायात्राएँ भी निकाली जाएंगी।आयोजन की तैयारियों को लेकर 15 सितम्बर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई गई है। इसमें नगर निगम, विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण, पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य, परिवहन और अग्निशमन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। प्रशासन ने कहा है कि साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात, कानून-व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी धार्मिक आयोजन शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।



