हाथरस

मनरेगा अन्तर्गत चकमार्ग पर मिट्टी कार्य का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

निरीक्षण के समय 49 मजदूर कार्य स्थल पर मौजूद थे जिसमें 40 पुरूष एवं 9 महिलाऐं उपस्थित थी

हाथरस। विकास खण्ड सादाबाद की ग्राम पंचायत जारऊ के बास अमरू में मनरेगा अन्तर्गत पीटर पचौरी के खेत से रामप्रकाश के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य का जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जानकारी करने पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा अन्तर्गत ग्राम पंचायत जारऊ के मजरा बासअमऊ में पीटर पचौरी के खेत से राम प्रकाश पचौरी के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य की लागत 1,52,637.00 लाख है। चकमार्ग की लम्बाई 750 मीटर एवं चौडाई 3 मीटर है जिस पर 554 मानव दिवस श्रृजित किये जाने का प्रावधान है। निरीक्षण के समय 49 मजदूर कार्य स्थल पर मौजूद थे जिसमें 40 पुरूष एवं 9 महिलाऐं उपस्थित थी। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक संख्या में मनरेगा श्रमिकों को लगाते हुए अवशेष कार्य को पूर्ण कराने तथा मनरेगा मजदूरों का भुगतान ससमय कराना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सादाबाद, खण्ड विकास अधिकारी सादाबाद, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान जारऊ तथा तकनीकी सहायक आदि उपस्थित थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!