Uncategorized

नगर पंचायत मडराक में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं ने किया कोतवाली का भ्रमण

नगर पंचायत मडराक में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को कोतवाली मडराक का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने कोतवाली परिसर का अवलोकन कर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

कोतवाल प्रभारी अवधेश कुमार एवं उपनिरीक्षक मुकलेश कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता कैसे ली जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक सुरक्षा में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम के दौरान कोतवाल प्रभारी अवधेश कुमार सहित वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, उप निरीक्षक मुकलेश कुमार महिला हेड कांस्टेबल पिंकी, विनीता, नीतू की उपस्थित रही।
यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में आयोजित किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!