गोरखपुर में ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों तक को हैरान कर दिया। 4 साल के मासूम की नाक में दांत उग आया
आखिर क्यों बच्चे की नाक में निकला दांत और कैसे हुआ इलाज।

गोरखपुर में ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों तक को हैरान कर दिया। 4 साल के मासूम की नाक में दांत उग आया। पहले तो घरवालों को लगा कि नाक में कोई गांठ या सूजन है, लेकिन जब जांच हुई तो असली वजह सामने आई। ये कोई सामान्य मामला नहीं, बल्कि एक बेहद दुर्लभ मेडिकल कंडीशन थी, जिसके बारे में AIIMS गोरखपुर के डॉक्टरों ने विस्तार से बताया।गोरखपुर के एक परिवार ने तब डॉक्टरों से संपर्क किया जब 4 साल के उनके बेटे की नाक में सफेद रंग की कोई चीज दिखने लगी। पहले उन्हें लगा कि शायद कोई फोड़ा या हड्डी जैसी सूजन है। लेकिन जब बच्चे को सांस लेने और नाक साफ करने में दिक्कत होने लगी, तो वे उसे AIIMS गोरखपुर ले गए। वहां की मेडिकल टीम ने जांच शुरू की और जो सामने आया, वो वाकई हैरान करने वाला था – बच्चे की नाक के अंदर एक दांत उग आया था।AIIMS गोरखपुर की ENT टीम ने बताया कि ये एक ‘इंट्रानेजल टूथ’ नाम की स्थिति है, जिसमें दांत अपनी सामान्य जगह यानी जबड़ों में न निकलकर नाक या साइनस के अंदर विकसित हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, दुनिया में ऐसे केस बहुत ही कम दर्ज हुए हैं, और ये बच्चों में और भी दुर्लभ होता है। टीम का कहना है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और सर्जरी के बाद उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं है।AIIMS गोरखपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पहले बच्चे की नाक का एक्स-रे किया, जिसमें असामान्य संरचना नजर आई। बाद में सीटी स्कैन कराने पर साफ हो गया कि ये हड्डी नहीं बल्कि एक पूरी तरह विकसित दांत की संरचना है। स्कैन में दिखा कि यह दांत नाक के ऊपरी हिस्से में उगा है, जहां आमतौर पर ऐसे केस की संभावना बेहद कम होती है। सर्जरी से निकाला गया दांत अस्पताल के ENT विशेषज्ञों की टीम ने बच्चे की नाक से उस दांत को निकालने के लिए एक माइनर सर्जरी की। सर्जरी के दौरान पूरी सावधानी रखी गई ताकि नाक की झिल्ली या आसपास के ऊतकों को नुकसान न पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। इलाज के बाद बच्चे को कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया और अब वह सामान्य जीवन जी रहा है।AIIMS गोरखपुर के डॉक्टरों ने बताया कि ‘इंट्रानेजल टूथ’ होने के कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी जन्म के दौरान जबड़ों की हड्डियों की बनावट में गड़बड़ी होने से दांत अपनी जगह से हटकर नाक की ओर बढ़ जाता है। कुछ मामलों में, ट्रॉमा (चोट) या संक्रमण भी इसका कारण बन सकते हैं। हालांकि यह एक बहुत ही रेयर कंडीशन है और आमतौर पर एक लाख में एक केस देखने को मिलता है।



