हाथरस

साठ वर्षीय मुस्लिम बुजुर्ग ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगो की भीड़ ने बुजुर्ग की पिटाई कर किया अधमरा

जिले में एक मुस्लिम बुजुर्ग ने एक हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म की प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर जुटी लोगों की भीड़ मुस्लिम वृद्ध की जमकर पिटाई

हाथरस। जिले में एक मुस्लिम बुजुर्ग ने एक हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म की प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर जुटी लोगों की भीड़ मुस्लिम वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।वही पुलिस बेहोशी की हालत में घायल बुजुर्ग को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।आपको बता दे कि पूरा मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर का है जहां आज मंगलवार को एक 60 वर्षीय मुस्लिम बुजुर्ग सत्तार निवासी नादूगढ़ी ने एक 15 वर्षीय किशोरी को अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों मौके पर इक्कठा हो गए और आरोपी बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी।बुजुर्ग के साथ मारपीट और हंगामे की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!