हाथरस
हाथरस में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई
जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज उठाई

हाथरस में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और समाजवादी दर्शन को याद किया।इस दौरान उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज उठाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार उनके सपनों के समाजवादी भारत को कमजोर कर रही है। समाजवादियों ने लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।



