Uncategorized

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर शेखर सर्राफ मेडी क्लीनिक पर कल 14 को जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) द्वारा तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

10 बजे से शाम 5 बजे तक नूर मस्जिद के सामने शेखर सर्राफ मेडी क्लीनिक पर आयोजित किया जा रहा है

जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर शेखर सर्राफ मेडी क्लीनिक पर कल 14 को
जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) द्वारा तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक नूर मस्जिद के सामने शेखर सर्राफ मेडी क्लीनिक पर आयोजित किया जा रहा है।

 

सुमित सर्राफ प्रबंध निदेशक शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल ने बताया कि यह क्लीनिक सभी के लिए खास तौर से आम मरीजों को बेहतरीन विशेष सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से खोला गया है जहां मरीज बिना लाइन में लगे रियायती दरों पर डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना इलाज करा सकते है। प्रथम शिविर के माध्यम से जनता के लिए यह उचित साबित होगा एवं आगे भी शिविर का आयोजन यहां पर समय समय पर किया जाता रहेगा। प्रेस वार्ता में शैलेन्द्र सिंह टिल्लू अध्यक्ष आलोक गुप्ता महामंत्री शिवशंकर शर्मा कोषाध्यक्ष एवं राजीव जैन चेयरमैन व शिविर संयोजक ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश मीणा नगर आयुक्त एवं उद्घाटनकर्ता श्रीमती लाजेश कुमारी चेयरपर्सन शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल होंगी। मरीजों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रात: 9 बजे से शिविर स्थल पर प्रारम्भ हो जायेंगे। शिविर में डॉ खालिद, एमडी फिजिशियन,डॉ से शाज़िर तौसीफ त्वचा रोग, डॉ अंकुर अग्रवाल हड्डी रोग, डॉ मौसम गुप्ता नेत्र रोग, डॉ अनिरुद्ध सिंह दंत रोग ,डॉ कुलदीप सिंह एमडी फिजिशियन, डॉ परवेज़ अहमद यूरोलॉजिस्ट,
डॉ अनिरुद्ध प्रताप सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ
डॉ फारूक मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट
डॉ अंतरिक्ष शर्मा आयुर्वेदाचार्य मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे। शिविर में रेंडम ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर , ईसीजी, हीमोग्लोबिन की जांच एवं आधुनिक मशीन से हड्डियों की जांच फ्री की जायेगी। पैथोलॉजी पर 25% की छूट दी जायेगी।साथ मरीजों को डॉक्टर के परामर्श पर नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। तथा शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल आगरा रोड पर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को मशीन द्वारा विशेष जांच कराकर चश्मे भी निःशुल्क प्रदान किए जायेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!