एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथऱस गेट क्षेत्रान्तर्गत नई बस्ती में घर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण
वादी की पत्नी ने अपनी ननद के साथ मनमुटाव के चलते उसकी शादी में ज्वैलरी न देने के लिये सारी ज्वैलरी अपने मायके पर रख दी

एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथऱस गेट क्षेत्रान्तर्गत नई बस्ती में घर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियोग से सम्बन्धित शतप्रतिशत आभूषण 03 चैन, 03 सिरबन्द, 07 अंगूठी, 01 कलाई बन्ध/ हथफूल, 06 चूडिया, 06 झाले कान के, 04 टॉप्स,02 लौंग (पीली धातु), 02 माला,02 हार बडे, 10 कटोरी, 02 कंघा शीशा, 26 पायल आदि (सफेद घातु) (अनुमानित कीमत करीब 45-50 लाख रुपये) बरामद ।वादी की पत्नी ने अपनी ननद के साथ मनमुटाव के चलते उसकी शादी में ज्वैलरी न देने के लिये सारी ज्वैलरी अपने मायके पर रख दी थी, जिसको सकुशल बरामद कर लिया गया है।अवगत कराना है कि दिनांक 24.10.2025 को वादी श्री अकराम उर्फ कलुआ पुत्र अय्यूब खान निवासी नई बस्ती दिल्ली वाला मौहल्ला थानाहाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक-23.10.2025 को वह अपने गरमें कमरे में साया हुआ था, दिनांक-24.10.2025 को सुबह उठकर देखा तो रात में अज्ञात चोरो द्वारा आटे के कनस्तर में मेरी व मेरी बहनो की ज्वैलरी, गले का हर, चैन , हाथ की चूड़ी, सोने की अगूठी आदि चोरी कर ले गये है । जिसके उपरांत वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया ।पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था तथा एसओजी व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम टेक्निकल/ग्राउन्ड इंटेलिजेंस, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन आदि लाभप्रद सूचनाओं का संकलन किया गया । सर्विलॉस टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में टेक्निकल साक्ष्य एकत्रित किये गये । पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त, टेक्निकल साक्ष्यो से जानकारी प्राप्त हुई कि वादी की पत्नी का मायका जनपद मथुरा में है । वादी की बहन की शादी की तैयारी चल रही थी, शादी में काफी ज्वैलरी देने की बात चल रही थी । वादी की पत्नी की अपनी ननद के साथ मनमुटाव था, जिसकी वजह से पत्नी नही चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ज्वैलरी दी जाई । इस वजह से वादी की पत्नी ने सारी ज्वैलरी उठाकर अपने मायके में रखवा दी थी । वादी द्वारा अपनी पत्नी से जानकारी की गयी तो यही तथ्य संज्ञान में आये । जिसके उपरांत उक्त अभियोग से सम्बन्धित आभूषण 03 चैन, 03 सिरबन्द, 07 अंगूठी, 01 कलाई बन्ध/ हथफूल, 06 चूडिया, 06 झाले कान के, 04 टॉप्स,02 लौंग (पीली धातु), 02 माला,02 हार बडे, 10 कटोरी, 02 कंघा शीशा, 26 पायल आदि (सफेद घातु) (अनुमानित कीमत 45-50 लाख रुपये) बरामद कर लिया गया है , उक्त के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।



