कचरे के पहाड़ से निज़ात दिलाने के लिए नगर आयुक्त घूमे जगह जगह-Ecostan Infra Pvt. Ltd.
कचरा प्रोसेसिंग प्लांट को लगाने के लिए ज़मीन तलाशने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ़्तार

शहर सीमा के बाहर जगह तलाशने पहुँचे नगर आयुक्त- अलीगढ़-अनूपशहर-अलीगढ़ एटा, अलीगढ़-आगरा, अलीगढ़-अतरौली व अलीगढ़-मथुरा बाईपास पर नगर निगम तलाश रहा ज़मीनशहर सीमा से बाहर बनेगा नवीन ठोस अपशिष्ट (Fresh MSW) की 700 टन प्रति दिन (TPD) की प्रोसेसिंग प्लांटशहर में रोजाना निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण और अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित ए-टू-ज़ेड वेस्ट प्लांट में लगे कचरे के पहाड़(लिगेसी वेस्ट) को वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित कराए जाने की व्यवस्था ने अब रफ़्तार पकड़ ली है शहर सीमा से बाहर नवीन ठोस अपशिष्ट (Fresh MSW) की 700 टन प्रति दिन (TPD) की प्रोसेसिंग प्लांट को बनाये जाने के लिए नगर आयुक्त प्रेम रक्ष मीणा ने ख़ुद अब कमान संभाल ली है।बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगरीय सीमा से बाहर जिलाधिकारी, अलीगढ़ के अनुमोदन के उपरांत दी जाने वाली जगह पर प्रोसेसिंग प्लांट को लगाने व लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा अनुबंधित की गई एजेंसी Ecostan Infra Pvt. Ltd के इंजीनियरों व अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, नगर निगम संपत्ति प्रभारी/सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के साथ अलीगढ़ नगर निगम सीमा से बाहर अलीगढ़-अनूपशहर, अलीगढ़ एटा, अलीगढ़-आगरा, अलीगढ़-अतरौली व अलीगढ़-मथुरा बाईपास लगभग 40 किलोमीटर भ्रमण करके शहर सीमा से बाहर नए प्लांट को लगाने की संभावनाओं को चेक किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में ठोस अपशिष्ट (MSW) के वैज्ञानिक निस्तारण एवं प्रोसेसिंग को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन की निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Ecostan Infra Pvt. Ltd., नोएडा द्वारा अगले हफ्ते से मथुरा बाईपास प्लांट के लगभग 1,00,0000 मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट के निस्तारण का काम शुरू कर दिया जाएगा।नवीन ठोस अपशिष्ट (Fresh MSW) की 700 टन प्रति दिन (TPD) की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग (Design, Build, Operate Basis) के लिए अलीगढ़ नगर निगम सीमा से बाहर अलीगढ़-अनूपशहर, अलीगढ़ एटा, अलीगढ़-आगरा, अलीगढ़-अतरौली व अलीगढ़-मथुरा बाईपास लगभग 40 किलोमीटर भ्रमण कर अलग अलग भूमि देखी गयी है जल्द भूमि का चयन होने व जिलाधिकारी के स्तर से अनुमोदन होने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगीनगर आयुक्त ने कहा इस परियोजना के क्रियान्वयन से शहर के कचरा निस्तारण में बड़ा सुधार होगा और डंप साइटों पर जमा पुराने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से प्रदूषण नियंत्रण में लाभ होगा।



