अलीगढ़

संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए-

06 जन शिकायतों पर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक का नगर निगम स्वागत करता है नागरिकों के सुझाव व समस्या नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार का प्रमुख स्रोत है। नगर निगम जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए निरंतर प्रयासरत है:- नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणाजन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नागरिकों की समस्याओं को सुना व जनसुनवाई में ही मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए।ये आयी शिकायतें प्रेमदास चौहान नगला मल्लाह लाइट ठीक कराने के संबंध में कृष्ण गोपाल गुप्ता एडीए कॉलोनी पला रोड ने सफाई कराने के संबंध में विजय कुमार महेंद्र नगर ने ग्रहकर मे एक मकान के दो बिल आने के संबंध मे कौशल कौशिक मेलरोज बाईपास ने सफाई व फॉगिंग कराने एवं लाइट ठीक करने के संबंध में प्रेम कुमार नगला मसानी ने पाइप लाइन लीकेज के संबंध में सम्बन्ध मे समस्या बतायी l जनसुनवाई में आयी 06 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!