अलीगढ़

अलीगढ़ में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर महावीर गंज मंडल में जोरदार आतिशबाजी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन की शानदार जीत पर अलीगढ़ के महावीर गंज मंडल में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास मनाया

अलीगढ़। बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन की शानदार जीत पर अलीगढ़ के महावीर गंज मंडल में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास मनाया। मंडल अध्यक्ष यश गोयल के नेतृत्व में भाजपा महानगर कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखों की आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाने का दौर चला। यह आतिशबाजी महावीर गंज युवा मोर्चा मंडल द्वारा प्रमुख बाजार में आयोजित हुआ

 

जहां ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। यश गोयल ने कहा कि बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। यह जीत राष्ट्रीय स्तर पर एकता और विकास का संदेश देती है। अलीगढ़ के कार्यकर्ता भी इसी जोश के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटेंगे। आतिशबाजी के दौरान आसमान रंग-बिरंगे फूलों से जगमगा उठा, और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की गई। स्थानीय लोग भी इस उत्सव में शामिल हुए इस जश्न में प्रमुख रूप से उपस्थित महावीर गंज मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष यश गोयल, चिराग वार्ष्णेय, सागर जोशी, सागर शर्मा, वियोम वार्ष्णेय, हिमेश वार्ष्णेय, पृथ्वी वार्ष्णेय, गौरव मित्तल आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!