नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था को बाधित करने की शिकायत पर खुद मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त
नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन अवैध रूप से कनेक्शन को तत्काल बंद करते हुए एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन अवैध रूप से कनेक्शन को तत्काल बंद करते हुए एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देशनगरीय जनसुविधाओं को बेहतर बनाने जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नगर निगम से संबंधित जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करने के साथ-साथ संबंधित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर नगर आयुक्त ने क्वार्सी बाईपास एवं मेलरोज़ बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर पहुंचकर नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था से संबंधित शिकायत की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मेलरोज़ बाईपास क्षेत्र में नगर निगम की ड्रेनेज लाइन में व्यवधान उत्पन्न होने की शिकायत के संबंध में जांच की गई। मौके पर नगर आयुक्त के संज्ञान में आया कि इनग्राम स्कूल के एक खेत मालिक द्वारा नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से कनेक्शन कर अपने खेत में पानी ले जाया जा रहा था। नगर निगम की ड्रेनेज लाइन का इस प्रकार अनधिकृत इस्तेमाल किए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उक्त अवैध कनेक्शन बंद कराने तथा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित खेत मालिक जो इनग्राम स्कूल का बताया गया है, के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम की ड्रेनेज एवं जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अनधिकृत हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने वाले मामलों में संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का प्रयास शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यकतानुसार मौके पर पहुंचकर उसकी वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है। नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से बिना अनुमति अवैध कनेक्शन कर उसका निजी उपयोग करना अनुचित है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था को बाधित करने की शिकायत पर खुद मौके पर पहुंचे नगर आयुक्तमौके पर ही नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन अवैध रूप से कनेक्शन को तत्काल बंद करते हुए एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देशनगरीय जनसुविधाओं को बेहतर बनाने जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नगर निगम से संबंधित जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करने के साथ-साथ संबंधित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर नगर आयुक्त ने क्वार्सी बाईपास एवं मेलरोज़ बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर पहुंचकर नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था से संबंधित शिकायत की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मेलरोज़ बाईपास क्षेत्र में नगर निगम की ड्रेनेज लाइन में व्यवधान उत्पन्न होने की शिकायत के संबंध में जांच की गई। मौके पर नगर आयुक्त के संज्ञान में आया कि इनग्राम स्कूल के एक खेत मालिक द्वारा नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से कनेक्शन कर अपने खेत में पानी ले जाया जा रहा था। नगर निगम की ड्रेनेज लाइन का इस प्रकार अनधिकृत इस्तेमाल किए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उक्त अवैध कनेक्शन बंद कराने तथा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित खेत मालिक जो इनग्राम स्कूल का बताया गया है, के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम की ड्रेनेज एवं जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अनधिकृत हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने वाले मामलों में संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का प्रयास शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यकतानुसार मौके पर पहुंचकर उसकी वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है। नगर निगम की ड्रेनेज लाइन से बिना अनुमति अवैध कनेक्शन कर उसका निजी उपयोग करना अनुचित है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



