53 वीं मण्डल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का श्री महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज में हुआ समापन
जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया

अलीगढ़ 53 वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदू गौतम एवं जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का सही उपयोग एवं नवाचार की आवश्यकता है, जो विद्यार्थी आज पीछे हैं वह मेहनत करके विजयी छात्रों से दौड़कर आगे निकल सकते हैं।निर्णायक सदस्य डॉ जफरुल हसन एवं डॉ पुष्पेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी छात्र और छात्राएं किताबों से दोस्ती करें वही आपका मुकद्दर बना सकती हैं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का महत्व बताते हुए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीनोडल एवं जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने 53 वीं मण्डल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में कुल 55 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है, जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 21 प्रतिभागी छात्र और छात्राएं सहित 07 शिक्षक अपने नवाचारी मॉडल राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रस्तुत करेंगे।निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन डॉ० सुरभि वार्ष्णेय, रसायन विज्ञान विभाग, श्री टीकाराम महाविद्यालय, अलीगढ़, डॉ० पूर्णिमा वार्ष्णेय, वनस्पति विज्ञान विभाग, श्री टीकाराम महाविद्यालय, अलीगढ़, डॉ० मोहसिन खान, अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़,डॉ० रूपाली वार्ष्णेय, गणित विभाग, श्री टीकाराम महाविद्यालय, अलीगढ़,डॉ० पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, भौतिकी विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़,प्रो० दिलीप गुप्ता, रसायन विज्ञान विभाग, धर्मसमाज महाविद्यालय, अलीगढ़, प्रो० वीरेन्द्र वार्ष्णेय, जन्तु विज्ञान विभाग, धर्मसमाज महाविद्यालय, अलीगढ़,डॉ० जफरूल हसन, अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ ने किया ।जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के उप विषय पर आधारित स्थिर एवं क्रियाशील मॉडलों को प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीरजा शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदू गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया।



