किसानो की समस्याओ को लेकर भाकियू सुनील ने निकाला पैदल मार्च,पुलिस से तीखी नोकझोंक
भूमाफियाओ पर कार्रवाई नही हुई तो भाकियू सुनील हजारो किसानो के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ के लिए करेगा कूच.सुनील चौधरी

अलीगढ भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के निर्देशन मे किसानो की विभिन्न समस्याओ व तहसील कोल मे किसानो के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर सैकडो किसानो ने प्रेम राज मोटर्स पीएसी से कमिश्नरी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।पैदल मार्च निकालने की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना क्वार्सी व महुआखेडा पुलिस, सीओ कमलेश कुमार, एएसपी मयंक पाठक, एसीएम प्रथम व एसडीएम कोल महिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और पैदल मार्च मार्च निकाल रहे किसानो को रोकने का प्रयास करने लगे।इस दौरान पुलिस व किसानो के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के निर्देशन मे किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर एक 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कोल महिमा सिंह को सौंपा गया।भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि ग्राम दारापुर-चकरोड़ मार्ग पर अवैध कब्जा कर रखा है।जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार एवं धनीपुर वीडियो के नेतृत्व में संयुक्त राजस्व और विकास टीम अदित कर लगभग 8 बार आदेश जारी किए जा चुके हैं, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।तहसील कोल के गांव चिलकौरा मे सरकारी चारागाह व मरघट की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग लेकर भाकियू सुनील लगातार विरोध प्रदर्शन करता हुआ आ रहा है मगर आज तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई भूमाफियाओ पर नही की गई।एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओ पर बुलडोजर की कार्रवाई कर रहे है मगर अलीगढ का जिला प्रशासन भूमाफियाओ को संरक्षण देने का काम कर रहा है।ऐसे ही ग्राम सुखरावली-किसान मनोज शर्मा की मैड तोड़ी गई व दबंगों द्वारा किसान की खेत की मेड तोडने पर दर्ज शिकायत के आधार पर एसडीएम द्वारा थाना महआखेड़ा को निर्देशित किया गया, किंतु थाना स्तर पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई।ग्राम तालसपुर मे लगभग दो बीघा भूमि पर कब्जा भूमाफियाओ ने कर रखा है।एसडीएम कोल द्वारा राजस्व टीम गठित की गई, किंतु आज तक कोई कार्यवाही न होने से किसान पीड़ित है।ग्राम हीरपुर मे खतौनी संबंधित वाद लंबित है।नायब तहसीलदार लोधा के न्यायालय में वर्षों से वाद लंबित है तथा किसान से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत होने के बावजूद कोई निर्णय पारित नहीं किया गया।ऐसी विभिन्न समस्याओ को लेकर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि प्रशासन को 5 दिसंबर तक अल्टीमेटम दिया है अगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई तो भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले हजारो किसान लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए कूच करेंगे इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर जी राष्ट्रीय महासचिव विनोद प्रियदर्शी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवती सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू पंडित युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश सारस्वत युवा प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू पंडित उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह संभल जिला अध्यक्ष उमेश यादव गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अंकित खारी मथुरा जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान युवा जिला अध्यक्ष अलीगढ़ कौशल कुमार जिला अध्यक्ष किशन सिंह लोधी वरिष्ठ प्रदेश महासचिव उदयभान सिंह जाटव प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन पाठक ब्रजवीर सिंह मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रयागनाथ चतुर्वेदी धीरज पाठक भारत अग्रवाल जल सिंह सुनील कुमार मंडल अध्यक्ष संगठन मंत्री रूप किशोर यादव जितेंद्र चौधरी हरिओम हरिओम राष्ट्रीय सचिव डॉ योगेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव हितेश चौधरी विनोद चौधरी राम शमशेर खान दीपक पाठक दिगंबर सिंह पूजा चौधरी चंचल देवी गीता देवी सुनीता मनोज यादव सत्येंद्र सिंह गिरीश सिंह प्रेमचंद यादव विवेक यादव सुंदर सिंह कृपाल सिंह सुमित चौधरी हृदय चौधरी रिंकू चौधरी कपिल नीतू प्रसाद श्याम प्रसाद शकुंतला देवी कलावती रामवती रामकटोरी हजारों की संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे



