अलीगढ़

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रघुवीरपुरी सेवा केन्द्र से नशा मुक्त भारत अभियान का हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ

नशे को लेकर लोगों को किया गया जागरुक

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रघुवीरपुरी सेवा केन्द्र से नशा मुक्त भारत अभियान का हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ, नशे को लेकर लोगों को किया गया जागरुक। अलीगढ़:- महानगर के रघुवीरपुरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रघुवीरपुरी सेवाकेंद्र से नशा मुक्त भारत अभियान के रथ का शुभारम्भ किया गया जो कि संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से अलीगढ़ आया, तथा इस रथ का शुभारम्भ मेयर प्रशांत सिंहल, अटलपुर के योगीराज हितैषी बाबा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जगबीर सिंह वर्मा मलखान सिंह जिला अस्पताल, सुमित तोमर जिला अध्यक्ष करनी सेना, राजेश्वरी तौमर (प्रांतीय अध्यक्ष मातृशक्ति करणी सेना), एवं सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सुनीता दीदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रथ सेवाकेंद्र से होते हुए रघुवीर पुरी अखिलेश्वर महादेव मंदिर अशोकनगर, गूलर रोड़, शक्ति नगर तिराहा, होली चौक, मसूदाबाद बस स्टैंड, माल गोदाम, रेलवे स्टेशन होते हुए रेलवे स्टेशन से वापस सीधे सारसौल स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो पर जाकर रुका। तत्पश्चात वहीं निकटवर्ती जीवन सुधार मुक्ति केंद्र एवं सूतमिल रोडवेज बस स्टैंड बरौला जाफराबाद, इंडस्ट्रियल एरिया आईटीआई रोड़ आदि स्थानों पर जाकर सभी लोगों को जागरूक किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!