अलीगढ़

गॉधी जयंती के अवसर पर ऐंचना एवं नगला माधो में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित

गोण्डा में ग्राम प्रधान श्रीमती उर्मिला देवी की गरिमामयी उपस्थिति में जल जीवन मिशन रिफार्म उत्सव के अन्तर्गत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अलीगढ़ : शुक्रवार को गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर ग्राम पंयायत- ऐंचना, वि0ख0- खैर में ग्राम प्रधान श्रीमती देवी कुमारी एवं ग्राम पंचायत- नगला माधौ, वि0ख0- गोण्डा में ग्राम प्रधान श्रीमती उर्मिला देवी की गरिमामयी उपस्थिति में जल जीवन मिशन रिफार्म उत्सव के अन्तर्गत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अधिशासी अभियन्ता जल निगम लोकेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्य पूर्ण कर संचालन एवं रखरखाव में सम्मिलित की 159 नग पेयजल योजना की 178 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 130 नग ग्राम पंचायतों मे जल अर्पण कार्यक्रम किया जा चुका है। ग्रामीणजनों से निवेदन है कि बेहतर भविष्य के लिये जल का संरक्षण करे तथा बेहतर उपयोग करें। उन्होंने बताया कि शेष ग्राम पंचायतों में 17 अक्टूबर 2026 तक जल अर्पण कार्यक्रम किया जाना लक्षित है। ग्रामों में सुबह-शाम  2-2 घण्टे क्लोरीनयुक्त पेयजलापूर्ति की जाती है, जिसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये मासिक रूप से जल सैम्पल जाँच की जाती है, पेयजल की गुणवत्ता अन्य स्त्रोत (यथा- हैण्डपम्प आदि) से उत्तम है।
उन्होंने बताया कि जिले के कुल 1124 राजस्व ग्रामों में से 54 राजस्व ग्राम 43 नग पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं से आच्छादित है। अवशेष 1070 ग्रामों को जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत सूचीबद्ध फर्मो मै0 ऑयन एक्सचेंज, मै0 के0पी0टी0एल0 एवं मै0 पी0एन0सी0 को आवंटित किया गया है, जो 724 नग ग्रामीण पेयजल योजनाओं से आच्छादित है। समस्त योजनाओं के अन्तर्गत प्रस्तावित कुल कार्य नलकूप-731 नग, पम्प हाउस 731 नग, वितरण प्रणाली 7171 कि0मी0, शिरोपरि जलाशय 729 नग, कुल 428359 नग गृह जल संयोजन एवं 2428 कि0मी0 रोड ट्रेंच मरम्मत के कार्य प्रस्तावित है, जिसके सापेक्ष क्रमशः 730 नग नलकूप, 726 पम्प हाउस, 7120 कि0मी0 वितरण प्रणाली, 338 नग शिरोपरि जलाशय, 420931 नग गृह जल संयोजन एवं 2214 कि0मी0 रोड टेªन्च मरम्मत (मोटरेबिल 100ः) के कार्य पूर्ण किये जा चुके है। शेष कार्य प्रगति पर है एवं माह मार्च 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!