अलीगढ़ में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा को बनाये जाने पर रोड शो में हुआ भव्य स्वागत सम्मान
आज शहर में उनका रोड शो के दौरान जोरदार पुष्प वर्षा कर एंव आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया

अलीगढ़, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय एंव प्रदेश नेतृत्व द्वारा अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष के पद पर राजीव शर्मा को पुनः नियुक्त किए जाने पर आज शहर में उनका रोड शो के दौरान जोरदार पुष्प वर्षा कर एंव आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। यह भव्य रोड शो महानगर कार्यालय होता हुआ पुनः नौरंगाबाद स्थित एसजेडी भाजपा कैंप कार्यालय पर समापन हुआ। जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और नारों से महौल उत्साहपूर्ण रहा। रोड शो का प्रारंभ भाजपा कैंप कार्यलय एसजेडी से हुआ, जहां से भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खुली जीप में सवार होकर यात्रा शुरू की। रोड शो नौरंगाबाद नवदुर्गा मन्दिर से होता हुआ रामलीला मैदान अचलताल अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर, दूबे पड़ाब पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मुर्ति पर माल्यार्पण कर मामूभांजे में व्यापारी नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। फिर भाजपा महानगर कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। बारहद्वारी से सराय हकीम होते हुए रसलगंज से अग्रसेन चौक, अक्रुर पार्क, सेन्टर पॉइंट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामघाट रोड हुये, एसएमबी इंटर कालेज से सुरेन्द्र नगर गुरूद्वारा बेगमबाग होते हुए पुनः एसजेडी भाजपा कैंप कार्यालय समापन हुआ। हर चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सदस्यों ने आतिशबाजी की, जबकि ‘राजीव शर्मा जिंदाबाद’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे। रोड शो के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह नियुक्ति केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि अलीगढ़ के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।



