विधानसभा 76-अलीगढ़ में बीएलओ आभा शर्मा ने रचा कीर्तिमान, सौ प्रतिशत एसआईआर फार्म भर कर किया डिजिटाइज
ईआरओ ने किया सम्मानित

अलीगढ़ : विधानसभा 76-अलीगढ़ के भाग संख्या-94 में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ श्रीमती आभा शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए 100 प्रतिशत एसआईआर फार्म भरकर उन्हें समयबद्ध रूप से डिजिटाइज कर दिया। यह उपलब्धि न केवल उनकी तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी है सुपरवाइजर कुलदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में किए गए इस कार्य को लेकर निर्वाचन नामावली अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं ईआरओ-76 डॉ. अतुल गुप्ता ने श्रीमती आभा शर्मा को सम्मानित किया। उनके इस सम्मान को मतदाता पुनरीक्षण अभियान में समर्पण, मेहनत और उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य का सार्वजनिक गौरव माना जा रहा है। मतदाता सूची के कार्यों में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर जिले में बीएलओ आभा शर्मा की सराहना की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कर्मी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।



