हाथरस

हाथरस  जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों का रख-रखाव बेहतरढंग से करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए

हाथरस  जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों का रख-रखाव बेहतरढंग से करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं केअर टेकर के भुगतान, रख रखाव, जनपद में कुल ग्रामों के सापेक्ष ओ०डी०एफ० प्लस ग्रामों को घोषित किये जाने की प्रगति, आर.आर.सी. निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय रेट्रोफिटिंग प्रगति, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट यूनिट के प्रगति, आर.आर.सी. निर्माण एवं क्रियाशील की स्थिति पर चर्चा के अलावा, स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालयों की स्थिति, भुगतान, व व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 के अंर्तगत शौचालय निर्माण हेतु लभार्थियों को समय से भुगतान करने एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं रख-रखाव हेतु केयर-टेकर को समय से भुगतान किये जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराये जाने के साथ ही रेट्रोफिटिंग के अंतर्गत कराये गये कार्यों की गुणवत्ता एवं क्रियाशीलता को सुनिश्तिच किये जाने हेतु संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम जांच कराते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम पचायतों में वेस्ट प्लास्टिक के निस्तारण हेतु प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट में भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!