अलीगढ़

अलीगढ़ एवं ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, मैनी युवा जन क्रांति मोर्चा एवं सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के जन्मोत्सव पर पांचवा विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन

मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान प्रवुद्ध जनों सम्मान समारोह का आयोजन

भारतीय माली (सैनी) समाज उत्थान एवं विकास समिति अलीगढ़ एवं ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, मैनी युवा जन क्रांति मोर्चा एवं सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के जन्मोत्सव पर पांचवा विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान प्रवुद्ध जनों सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 3 जनवरी 2026 दिन शनिवार को रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज नौरंगाबाद जीटी रोड अलीगढ़ पर प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा यह जानकारी समिति अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी एवं राकेश चैनी लंबरदार ने समिति कार्यालय गांधी वाई शॉपिंग कंपलेक्स रामघाट रोड अलीगढ़ पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी। रवि सैनी एडवोकेट, चंटू मैनी, अमित सैनी, सचिन सैनी पहलवान भारत केसरी, गौरव सैनी ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर होगा तदोपरांत गुरु वंदना होगी इसके तदोपरांत राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के जन्मोत्सव पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा तदोपरांत सैनी कुशवाहा शाक्य मौर्य समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा, तदोपरांत हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा तथा समाज के प्रबुद्ध जनों अन्य गणमान्य लोगों का सम्मान भी होगा। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से मुकेश कुमार सैनी टैक्स एडवोकेट, राकेश सैनी लंबरदार, रवि सैनी एडवोकेट, अमित सैनी, बंटू सैनी, गौरव सैनी, गणेश सैनी, डॉ चेतन सैनी, सुरजीत सैनी, अनिल वर्मा, सी ए तरुण कुमार सैनी आदि उपस्थित थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!