देव दीपावली पर दीपकों से जगमग होगा गणेश मंदिर
प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर पर देव दीपावली के आयोजन को लेकर आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई

अलीगढ़। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर पर देव दीपावली के आयोजन को लेकर आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता में मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज ने बताया कि आगामी 24 नवंबर, मंगलवार को देव दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दीपकों से भव्य दीपदान और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंदिर के आसपास के सभी मंदिरों को दीपों से जगमग किया जाएगा।मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने बताया कि देव दीपावली के दिन ही मंदिर के महंत विनय नाथ जी का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर मंदिर में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे दीपक लगाए जाएंगे, शाम 6:45 बजे दीपदान और शाम 7 बजे महाआरती होगी। संत सेवा समिति ने सभी नगरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई कि जो भी भक्त दीपदान करना चाहते हैं, वे मिट्टी के दीपक, रुई और तेल आदि सामग्री 23 नवंबर तक मंदिर में पहुंचा दें। प्रेस वार्ता में मौजूद उमेश वार्ष्णेय,रवि वर्मा,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि



