जनता परेशानियों से जूझ रही है और नगर निगम सो रहा है:- ज्ञानेंद्र सिंह चौहान
करणी सेना के पदाधिकारी अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे

रघुवीर पुरी होली चौक पर नाला निर्माण में अनियमिताओं की सूचना पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान अपने साथी पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, आशीष चौहान, वीरू भदोरिया, देशराज सिंह, तेजवीर सिंह आदि के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे तो क्षेत्रीय निवासियों द्वारा नाला निर्माण के दौरान हो रही समस्याओं और परेशानियों के बारे में अवगत कराया जिस पर ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर नगर निगम के अधिकारियों एवं निर्माण दायक कंपनी के इंजीनियर को कार्यस्थल पर बुलाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराकर उनका निस्तारण कराया।
ज्ञानेन्द्र सिंह ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि यदि किसी के क्षेत्र में नाली, सड़क निर्माण, जलभराव या अन्य किसी भी तरह की समस्या हो तो करणी सेना के पदाधिकारियों से संपर्क करें करणी सेना के पदाधिकारी अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।



