हाथरस

विप्र महिला महासभा के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न होगा

हाथरस। ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड हाथरस एवं मां शारदे मीरा म्यूजिकल ग्रुप के संरक्षण में, विप्र महिला महासभा हाथरस के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन मां शारदे की आराधना, संकीर्तन एवं प्रसादी के साथ दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को वसुंधरा स्थित कम्युनिटी हॉल, में भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न होगा।इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय एवं विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख हाथरस श्रीमती पूनम पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मेंश्रीमती डॉ. मीता कौशल,श्रीमती श्वेता अग्निहोत्री,श्रीमती उर्मिला शर्मा,श्रीमती राजेश दीक्षित,श्रीमती भावना जोशी,श्रीमती शालिनी तिवारी,श्रीमती कुसुम गौड़का सानिध्य प्राप्त होगा।कार्यक्रम की समस्त जानकारी कार्यक्रम संयोजिकाएं श्रीमती स्नेहलता शर्मा,श्रीमती सुषमा शर्मा,श्रीमती स्मृति पाठक, श्रीमती विनीता दुबे, श्रीमती प्रतिभा भारद्वाज एवं
श्रीमती ललिता उपाध्यायद्वारा संयुक्त रूप से दी गई।यह आयोजन महासभा के निदेशक डॉ. विकास शर्मा फोकस ग्रुप,
प्रशांत शर्मा पूर्व अध्यक्ष, संजय शर्मा पूर्व अध्यक्ष, श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा के विशेष सलाहकार कृष्ण बिहारी शर्मा कुलकुला भैया के निर्देशन में संपन्न होगा।ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड हाथरस के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ‘योगा पंडित व महामंत्री जय शर्मा ने समस्त विप्र महिला एवं बालिकाओं से अपील की है कि वे इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!