नवीन पुलिस लाइन छेरत में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, बेसिक शिक्षा मंत्री ने ली सलामी
कर्तव्य निष्ठ और साहसी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर किया सम्मानित

-श्री संदीप सिंह, मा0 मंत्री बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन
अलीगढ़ : 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नवीन पुलिस लाइन छेरत में भव्य एवं अनुशासित परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह सलामी मंच पर उपस्थित रहे। लयबद्ध कदमताल के साथ वीर जवानों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और अनुशासन का परिचय दिया। परेड में सबसे आगे महिला पुलिस बल, इसके पश्चात रिक्रूट आरक्षी, यातायात पुलिस, पुलिस कार्यालय की टोली, अभियोजन कार्यालय, होमगार्ड, शस्त्र पुलिस, मोटरसाइकिल दस्ता, यूपी-112 डायल पुलिस, रेडियो शाखा, बज्र वाहन और अंत में अग्निशमन विभाग की टुकड़ी शामिल रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि वे उन सभी वीर सेनानियों और मां भारती के सपूतों को हृदय से नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से आज भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर खड़ा है। उन्होंने जनपद अलीगढ़ सहित प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मा0 मंत्री जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र, समानता और गरिमा का उत्सव है। 15 अगस्त 1947 को मिली स्वतंत्रता को 26 जनवरी 1950 को संविधान के माध्यम से दिशा मिली और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना। गणतंत्र का वास्तविक अर्थ देश के प्रत्येक नागरिक का स्वाभिमान है।
बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने हमें केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराया। अधिकार हमें नागरिक बनाते हैं, जबकि कर्तव्य हमें राष्ट्र निर्माता बनाते हैं। भारत की स्वतंत्रता केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि संघर्ष और बलिदान की पराकाष्ठा थी।उन्होंने ज्ञात-अज्ञात सभी क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास को भूल जाता है, वह राष्ट्र नहीं रह जाता। आज भारत 2026 में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है और विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। विज्ञान, तकनीक, नवाचार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। जी-20 की सफल मेजबानी, चंद्रयान मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्टार्ट-अप क्रांति इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि मा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है और प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बना है। शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि गणतंत्र की वास्तविक शक्ति शिक्षा की कलम में निहित है। आज डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा को साधन बनाएं। कार्यक्रम के अंत में मा मंत्री जी ने दाऊपुर के वीर सपूत शहीद मोनू चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए



