माननीय न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह का अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम
31 जनवरी 2026 को प्रातः 04ः15 बजे माननीय न्यायमूर्ति का अलीगढ़ जंक्शन पर आगमन होगा

अलीगढ़ : माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, माननीय श्री न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह 30 जनवरी 2026 को रेलमार्ग के माध्यम से 31 जनवरी 2026 को प्रातः 04ः15 बजे माननीय न्यायमूर्ति का अलीगढ़ जंक्शन पर आगमन होगा। अलीगढ़ प्रवास के दौरान उनका ठहराव ए.एम.यू. गेस्ट हाउस मुस्लिम विश्वविद्यालय अथवा सर्किट हाउस, अलीगढ़ में प्रस्तावित है।कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को प्रातः 09 बजे माननीय न्यायमूर्ति ए.एम.यू. गेस्ट हाउस या सर्किट हाउस से प्रस्थान कर श्री आर.एस. माथुरिया के आवास गोकुलेशपुरम कॉलोनी, देवसेनी पहुंचेंगे। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे श्री मथुरिया के आवास से प्रस्थान कर विधि संकाय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। अपरान्ह 01 बजे माननीय न्यायमूर्ति पुनः गेस्ट हाउस लौटेंगे। अपराह्न 2ः45 बजे वह गेस्ट हाउस से रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 03 बजे आरसीए पहुंचेंगे। सायं 05 बजे आरसीए से प्रस्थान कर पुनः गेस्ट हाउस लौटेंगे, इसके पश्चात सायं 06 बजे माननीय न्यायमूर्ति गेस्ट हाउस से उत्तर प्रदेश सदन, नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



