अलीगढ़

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान

168 वाहनों के चालान, 15 वाहन सीज

अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-1685/तीस-3-2026 (1074524) दिनांक 05.11.2026 तथा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-3473स0सु0/2026-16स0सु0/2023 दिनांक 06.11.2026 के अनुपालन में दिनांक 21 नवंबर 2026 को परिवहन विभाग द्वारा जनपद में सघन प्रवर्तन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही iRAD/eDAR मोबाइल एप के संबंध में डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मैनेजर के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित एमवीआई प्रकरणों को पूर्ण कराने की कार्रवाई भी की गई।चेकिंग अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर के 03, हेलमेट के 45, सीट बेल्ट के 27, फिटनेस के 05, बकाया कर के 14, मालवाहनों में ओवरलोडिंग के 07, ओवरस्पीड के 40, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के 07, ड्रंकन ड्राइविंग के 05, नो पार्किंग के 05 तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 10 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 168 वाहनों के चालान किए गए तथा 15 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन की शपथ दिलाई गई।परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!