मा0 कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी का संशोधित जनपद भ्रमण कार्यक्रम
31 जनवरी 2026 शनिवार को प्रातः 04ः45 बजे रेलवे स्टेशन, अलीगढ़ जंक्शन से सर्किट हाउस पहुंचेंगे

अलीगढ़ प्रदेश सरकार में मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी श्री ओम प्रकाश राजभर जी 31 जनवरी 2026 शनिवार को प्रातः 04ः45 बजे रेलवे स्टेशन, अलीगढ़ जंक्शन से सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहाँ वे 10 से 11 बजे तक पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जनपदीय व मण्डलीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।इसके उपरांत मा0 मंत्री जी अपरान्ह 01 बजे ग्राम गिरधरपुर, थाना हसायन, जनपद हाथरस पहुंचेंगे, जहाँ वे “बंजारा हक अधिकार महारैली” में प्रतिभाग करेंगे। मा0 मंत्री जी अपरान्ह 3ः20 बजे ग्राम नगला तुलाराम थाना विजयगढ़ में सुभासपा जिलाध्यक्ष श्री अमित पाल सिंह जादौन के आवास पर जाएंगे। तदोपरांत अलीगढ़ सर्किट हाउस वापस आने के उपरांत गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे।



