अलीगढ़

अब तक 719 नलकूप, 712 पम्प हाउस, 7128 किलोमीटर वितरण पाइप लाइन और 3.83 लाख से अधिक गृह जल संयोजन पूर्ण हुए

जल जीवन मिशन को मिली नई रफ्तार, डीएम के निर्देश पर योजनाओं की प्रगति सार्वजनिक

अलीगढ़ : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण लोकेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत प्रगति विवरण में स्पष्ट किया गया है कि अधिकांश योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण लोकेश शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 1070 राजस्व ग्रामों में ग्रामीण पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष अब तक 719 नलकूप, 712 पम्प हाउस, 7128 किलोमीटर वितरण पाइप लाइन और 3.83 लाख से अधिक गृह जल संयोजन पूर्ण किए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में ग्रामों में शिरोपरि जलाशयों अथवा सीधे पम्पिंग के माध्यम से नियमित अथवा आंशिक जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। पूर्व निर्मित 54 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं दीर्घकालिक संचालन और रख-रखाव के लिए भी आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजे जा चुके हैं, जिससे भविष्य में पेयजल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।उन्होंने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान जहां-जहां पाइप लाइन बिछाने के कारण मार्ग प्रभावित हुए थे, उन्हें पुनः आवागमन योग्य बना दिया गया है। कुछ स्थानों पर केन्द्रांश की धनराशि समय से अवमुक्त न होने के कारण शेष कार्यों की गति प्रभावित हुई है, तथापि जनहित को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है।जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा निरंतर समीक्षा बैठकों के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर प्रत्येक पात्र परिवार तक नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। एक्शन जल निगम ग्रामीण ने अस्वस्थ किया है कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने की दिशा में ठोस और निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!