अलीगढ़

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा

अध्यक्ष, प्रदर्शनी अलीगढ़ : राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2026 इस वर्ष ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम लेकर आ रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक खास होगा, जिसमें अलीगढ़ पुस्तक मेला विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष प्रदर्शनी संजीव रंजन ने बताया कि 7 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलने वाला यह पुस्तक मेला कृष्णांजलि के निकट नीरज शहरयार पार्क में आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। पुस्तक प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और साहित्य में रुचि रखने वाले हर वर्ग के लिए यह मेला किसी उत्सव से कम नहीं होगा। मेले में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा साहित्य, इतिहास, संस्कृति, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य, उपन्यास, कविता, आत्मकथा एवं समसामयिक विषयों पर आधारित पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध रहेगा।प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी एवं एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि इस भव्य आयोजन का आयोजन फोर्सवन बुक्स द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पाठकों को पुस्तकों से जोड़ना और नई पीढ़ी में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। पुस्तक मेले के साथ-साथ अलीगढ़ महोत्सव की रंगारंग गतिविधियां पूरे परिसर को जीवंत और उत्सवमय वातावरण से भर देंगी। यह मेला न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम बनेगा, बल्कि जिले को एक सांस्कृतिक व साहित्यिक पहचान भी प्रदान करेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!